Bank Holidays April 2024: क्या आज शनिवार 13 अप्रैल 2024 को बैंक बंद रहेंगे? आज अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन बैंकों में सामान्य रूप से काम करते हैं। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि आज महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों में काम होगा या नहीं?
क्या आज शनिवार 13 अप्रैल 2024 को बैंक की छुट्टी है?
आज शनिवार 13 अप्रैल 2024 को बैंक बंद रहेंगे। ये अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है। महीने के दूसरे शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी होती है।
13 अप्रैल 2024: दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। कई जगह बैंक बैसाखी के कारण भी बंद है।
15 अप्रैल 2024: हिमाचल दिवस के कारण गुवाहाटी और शिमला के बैंक बंद रहेंगे।
17 अप्रैल 2024: 17 अप्रैल को रामनवमी है. रामनवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला, मुंबई और नागपुर में बैंक नहीं खुलेंगे।
20 अप्रैल 2024: गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
अप्रैल में वीकेंड पर इन दिनों पर बंद रहेंगे बैंक
आपको बता दें कि बैंक हर महीने के रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। अप्रैल में देश के सभी बैंक 7 अप्रैल, रविवार), 13 अप्रैल दूसरा शनिवार, 14 अप्रैल रविवार, 21 अप्रैल रविवार, 27 अप्रैल चौथा शनिवार और 28 अप्रैल रविवार को बंद रहेंगे।