Get App

Bank Holidays: क्या आज महीने के दूसरे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, ये है RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays April 2024: क्या आज शनिवार 13 अप्रैल 2024 को बैंक बंद रहेंगे? आज अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2024 पर 7:46 AM
Bank Holidays: क्या आज महीने के दूसरे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, ये है RBI की छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays in April 2024: आज सोमवार 15 अप्रैल को देश के 2 राज्यों में बैंक बंद है।

Bank Holidays April 2024: क्या आज शनिवार 13 अप्रैल 2024 को बैंक बंद रहेंगे? आज अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन बैंकों में सामान्य रूप से काम करते हैं। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि आज महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों में काम होगा या नहीं?

क्या आज शनिवार 13 अप्रैल 2024 को बैंक की छुट्टी है?

आज शनिवार 13 अप्रैल 2024 को बैंक बंद रहेंगे। ये अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है। महीने के दूसरे शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी होती है।

13 अप्रैल 2024: दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। कई जगह बैंक बैसाखी के कारण भी बंद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें