Bank Holiday: क्या कल शनिवार 6 जून को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: क्या आप भी कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं। इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि बैंक खुलेंगे या नहीं? आपको बता दें कि कल महीने का पहला शनिवार है। हर महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले होते हैं

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 5:30 PM
Bank Holiday: क्या आप भी कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं।

Bank Holiday: क्या आप भी कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं। इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि बैंक खुलेंगे या नहीं? आपको बता दें कि कल महीने का पहला शनिवार है। हर महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले होते हैं। RBI के नियमों के अनुसार हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं।

यही कारण है कि कल जून महीने का पहला शनिवार है। पहले शनिवार होने की वजह से बैंक ब्रांच में शाखाओं में नियमित कामकाज जारी रहेगा। ग्राहक कैश जमा करने, पैसे निकालने, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और अन्य बैंकिंग सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, बैंक जाने से पहले शाखा के कामकाजी समय की जानकारी जरूर कर लें, क्योंकि अलग-अलग बैंकों में समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। वहीं 7 जून को बैंक रविवार होने के कारण देशभर में बंद रहेंगे।

15 जून को मिजोरम की राजधानी आइजोल में YMA Day और ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 जून को मुहर्रम के मौके पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।


26 जून को मुहर्रम, आशूरा और यौम-ए-शहादत के कारण देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, भोपाल, रांची, रायपुर, श्रीनगर, जम्मू और आइजोल समेत कई शहर शामिल हैं। इस दिन बड़ी संख्या में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

29 जून को संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 30 जून को रेमना नी पर्व के कारण आइजोल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

जून 2026 में आइजोल में सबसे ज्यादा 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के साथ स्थानीय अवकाश भी शामिल हैं।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। फिर भी चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या अन्य शाखा संबंधी कामों के लिए बैंक जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

जून 2026 15 25 26 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI लिस्ट

छुट्टी का कारण दिन
वाई.एम.ए दिवस/रज संक्रांति 15
मुहर्रम 25
मुहर्रम (याओम-एशहदथ)/मोहर्रम का अंतिम दिवस/अशूरा 26
संत गुरु कबीर जयंती 29
रेमना नी 30

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।