Get App

Bank Holidays: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की बनाई छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: क्या आज शनिवार 24 फरवरी 2024 को बंद रहेंगे बैंक? भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2024 पर 6:30 AM
Bank Holidays: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की बनाई छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays: क्या आज शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holidays: क्या आज शनिवार 24 फरवरी 2024 को बंद रहेंगे बैंक? भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के  दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन कुछ मामलों में बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बताते हैं कि आज शनिवार को बैंकों में काम होगा या नहीं?

क्या आज शनिवार 24 फरवरी को बैंक की छुट्टी है?

शनिवार 24 फरवरी 2024 को बैंक बंद रहेंगे। देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आज शनिवार यानी 24 फरवरी को बैंकों की छुट्टी होगी क्योंकि ये चौथा शनिवार है।

फरवरी 2024 में बैंक हॉलिडे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें