Bank Strike: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। ऑल इंडिया बैंक हड़ताल के कारण बैंक 24 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं। 24 और 25 जनवरी को बैंकों का वीकली ऑफ है। सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। 27 जनवरी को बैंक हड़ताल होने वाली है। बैंक कर्मचारियों की पांच दिन वर्किंग की मांग पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में हड़ताल होने पर बैंक ब्रांच चार दिन तक नहीं खुलेंगी।
24 जनवरी 2026: चौथा शनिवार
हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसी नियम के तहत 24 जनवरी, शनिवार को देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
रविवार को पहले से ही वीक ऑफ है। इस दिन भी सभी बैंक बंद रहेंगे।
26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस
सोमवार, 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस साल देश 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
27 जनवरी 2026: संभावित बैंक हड़ताल
अगर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल तय कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो 27 जनवरी को भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह ग्राहकों को लगातार चार दिन तक बैंक शाखाओं से जुड़ी सर्विस नहीं मिलेंगी।
ग्राहकों को कौन-सी सर्विस मिलेंगी?
बैंक बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सर्विस चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकेंगे और ATM से कैश भी निकाल सकेंगे। हालांकि चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, कैश काउंटर और अन्य ब्रांच से जुड़े काम इन दिनों में नहीं हो पाएंगे।
कर्मचारियों की क्या मांग है?
बैंक यूनियन का कहना है कि पांच दिन का वर्क वीक लागू होने से काम का दबाव कम होगा और कार्यक्षमता बढ़ेगी। कर्मचारियों को परिवार के लिए भी समय मिलेगा। यूनियनों ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि सोमवार से शुक्रवार तक रोज 40 मिनट ज्यादा काम करके सर्विस पर असर नहीं पड़ने देंगे।
जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट