Get App

Bank Holidays In January 2024: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays In January 2024: जनवरी 2024 में भारत में बैंक 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे। बैंक की 16 दिन की छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। जिन लोगों को बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाने हैं वह पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर जान लें। नए साल के पहले महीने में मकर संक्राति, गणतंत्र दिवस जैसे त्योहार और सरकारी छुट्टियां हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 4:49 PM
Bank Holidays In January 2024: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays: जनवरी महीने में 5 शनिवार है, इस कारण ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि कल बैंक खुले होंगे या बंद होंगे।

Bank Holidays In January 2024: जनवरी 2024 में भारत में बैंक 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे। बैंक की 16 दिन की छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। जिन लोगों को बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाने हैं वह पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर जान लें। नए साल के पहले महीने में मकर संक्राति, गणतंत्र दिवस जैसे कई त्योहार और सरकारी छुट्टियां हैं जिनके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। आप छुट्टियों के दिनों अपने काम मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये पूरा कर सकते हैं।

बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहली, जो पूरे देश में होती हैं और दूसरी जो सिर्फ राज्य में होती है। राज्य की छुट्टियां केवल राज्य की होती हैं। जो इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप किस राज्य में रहते हैं, उस तारीख पर बैंक की छुट्टियां हो भी सकती हैं और नहीं भी। जबकि राष्ट्रीय छुट्टियां वे होती हैं, जिन पर देश भर के सभी बैंक बंद रहते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक कैलेंडर जारी किया है जिसमें उन तारीखों पर बैंक बंद रहते हैं। यानी, बैंक में कामकाज नहीं होता है। बैंक की छुट्टियां राज्य सरकार, केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के 1881 के अधिनियम के तहत लिस्ट हैं। भारत में तीन राष्ट्रीय छुट्टियां मनाई जाती हैं। इसमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), और महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर की छुट्टी शामिल हैं।

Bank Holiday List - जनवरी 2024

सब समाचार

+ और भी पढ़ें