Bank holidays in January 2024: नए साल के पहले महीने जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है पूरी लिस्ट

Bank Holidays In January 2024: अगर आप नए साल में बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर जान लें। नए साल के पहले महीने जनवरी 2024 में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं। बैंकों की 16 दिनों छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी शामिल है

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 4:51 PM
Bank holidays in January 2024: नए साल के पहले महीने जनवरी 2024 में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays In January 2024: अगर आप नए साल में बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर जान लें। नए साल के पहले महीने जनवरी 2024 में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं। बैंकों की 16 दिनों छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी शामिल है। यानी, शनिवार और रविवार के अलावा बैंक 10 दिन त्योहार और सरकारी छुट्टी के कारण बंद रहने वाले हैं। जनवरी में मकर संक्राति, गणतंत्र दिवस जैसे कई त्योहार और सरकारी छुट्टियां हैं जिनके कारण ब्रांच बंद रहेंगी।

ये है जनवरी 2024 की छुट्टियों की लिस्ट

1 जनवरी 2024 (सोमवार)- नये साल का दिन

07 जनवरी (रविवार)


11 जनवरी (गुरुवार)- मिशनरी दिवस (मिजोरम)

12 जनवरी (शुक्रवार)- स्वामी विवेकानन्द जयंती (पश्चिम बंगाल)

13 जनवरी (शनिवार)- दूसरा शनिवार

14 जनवरी (रविवार)

15 जनवरी (सोमवार)- पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश)

16 जनवरी (मंगलवार)- टुसु पूजा (पश्चिम बंगाल और असम)

17 जनवरी (बुधवार)- गुरु गोविंद सिंह जयंती

21 जनवरी (रविवार)

23 जनवरी (मंगलवार)- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

25 जनवरी (गुरुवार)- राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश)

26 जनवरी (शुक्रवार)- गणतंत्र दिवस

27 जनवरी (शनिवार)-चौथा शनिवार

28 जनवरी (रविवार)

31 जनवरी (बुधवार): मी-डैम-मी-फी (असम)

बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहली, जो पूरे देश में होती हैं और दूसरी जो सिर्फ राज्य में होती है। राज्य की छुट्टियां केवल उसी राज्य में होती है जिसमें त्योहार होता है। बाकी राज्यों में उस दिन छुट्टी नहीं होती। जैसे गणतंत्र दिवस की छुट्टी पूरे देश में होती है। इसके अलावा 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। जैसे 25 जनवरी को हिमाचल दिवस है, वह छुट्टी सिर्फ हिमाचल में होगी। बाकी राज्यों में उस दिन बैंक खुले रहेंगे।

आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये निपटा सकते हैं काम

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक कैलेंडर जारी किया है जिसमें उन तारीखों पर बैंक बंद रहते हैं। यानी, बैंक में कामकाज नहीं होता है। बैंक की छुट्टियां राज्य सरकार, केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के 1881 के अधिनियम के तहत लिस्ट हैं। आप छुट्टियों के दिनों अपने काम मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये पूरा कर सकते हैं।

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर, 'गिरावट पर खरीदें' वर्तमान में सबसे अच्छी रणनीति : एक्सपर्ट्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।