Bank Holidays in June 2024: जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays In June 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अलावा सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक जून महीने में 12 दिन बंद रहने वाले हैं। जून के 12 दिनों की छुट्टी में महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार की छुट्टी शामिल है। जून महीने में 5 शनिवार होते हैं

अपडेटेड May 27, 2024 पर 1:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holidays In June 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अलावा सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक जून महीने में 12 दिन बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays In June 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अलावा सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक जून महीने में 12 दिन बंद रहने वाले हैं। जून के 12 दिनों की छुट्टी में महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार की छुट्टी शामिल है। जून महीने में 5 शनिवार होते हैं। 17 जून को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा के मौके पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 18 जून को भी जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में आपको बैंक से जुड़े अपने जरूरी काम तुरंत निपटा लेने चाहिए, जिससे आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यहां आपको बैंकों की छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं।

जून 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

9 जून को बैंकों की छुट्टी: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।


10 जून को बैंकों की छुट्टी अवकाश: पंजाब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

14 जून को बैंकों की छुट्टी: इस दिन पाहिली राजा के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

15 जून को बैंकों की छुट्टी: उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में बैंक YMA दिवस पर बंद रहेंगे; और ओडिशा में बैंक राजा संक्रांति के लिए बंद रहेंगे।

17 जून को बैंकों की छुट्टी: बकरीद के मौके पर कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

21 जून को बैंकों की छुट्टी: वट सावित्री व्रत के लिए कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड की छुट्टी

8 जून को पूरे भारत में दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

22 जून को पूरे भारत में चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

पूरे भारत में रविवार को इन तारीखों पर बैंकों की छुट्टियां: 2, 9, 16, 23 और 30 जून।

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेंगी

बैंक की छुट्टियों के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों का लेन-देन या अन्य काम कर सकते हैं। बैंक की छुट्टियों का इन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंक बंद होने के दौरान आप बैंक से जुड़े कई काम मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। बैंक बंद रहने के दौरान सभी ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहेंगी।

Gold Price Today: सोने में लगातार जारी है गिरावट, चेक करें कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।