दिवाली के बाद बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो तारीख और अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लें। अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा महीने का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण भी देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 9, 10, 11, 13, 14 और 15 नवंबर को अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी शहरों में एक ही दिन छुट्टी नहीं होगी। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टी के बारे में जरूरत पता कर लें।
9 से 15 नवंबर तक छुट्टियों की लिस्ट
9 नवंबर, सोमवार: दिवाली/लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
10 नवंबर, मंगलवार: दिवाली (बाली प्रतिपदा), गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर, बुधवार: लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती जैसे त्योहारों के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
13 नवंबर, शुक्रवार: वांगला फेस्टिवल के कारण शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
14 नवंबर, शनिवार: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
15 नवंबर, रविवार: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
बैंकों को छुट्टियों के लिए आरबीआई की गाइडलाइंस का पालन करना पड़ता है। अलग-अलग इलाकों के त्योहारों को ध्यान में रख बैंकों की छुट्टी की लिस्ट तैयार होती है। इसका पालन सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों को करना पड़ता है। हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को बैंकों में छुट्टी होती है। इसके अलावा हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं।
बैंकों में छुट्टी के दिन भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा सभी बैंकों के एटीएम भी खुले रहेंगे। अब ज्यादातर बैंकों में नेट बैंकिंग सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके जरिए घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। बैंकों के मोबाइल ऐप पर कई सेवाएं उपलब्ध हैं।