Get App

Bank Holidays List: अगले हफ्ते अलग-अलग शहरों में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए आरबीआई ने क्यों दी है छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 9, 10, 11, 13, 14 और 15 नवंबर को अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी शहरों में एक ही दिन छुट्टी नहीं होगी। बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जानना जरूरी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 5:59 PM
Bank Holidays List: अगले हफ्ते अलग-अलग शहरों में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए आरबीआई ने क्यों दी है छुट्टी
बैंकों को छुट्टियों के लिए आरबीआई की गाइडलाइंस का पालन करना पड़ता है।

दिवाली के बाद बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो तारीख और अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लें। अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा महीने का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण भी देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 9, 10, 11, 13, 14 और 15 नवंबर को अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी शहरों में एक ही दिन छुट्टी नहीं होगी। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टी के बारे में जरूरत पता कर लें।

9 से 15 नवंबर तक छुट्टियों की लिस्ट

9 नवंबर, सोमवार: दिवाली/लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें