Bank Holidays: अगले हफ्तों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, निपटा लें अपने जरूरी काम

Bank Holidays: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले दो हफ्तों के भीतर देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम हो तो आप ये लिस्ट देखकर समय पर अपना काम निपट लें

अपडेटेड May 21, 2026 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
अगले कुछ दिनों में देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं

Bank Holidays Update: अगर आपको अगले कुछ दिनों में बैंक ब्रांच जाकर कैश डिपॉजिट, लॉकर एक्सेस, या डॉक्युमेंट सबमिशन जैसा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले दो हफ्तों के भीतर देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं।

इन छुट्टियों में महीने का चौथा शनिवार, साप्ताहिक रविवार और मई के अंत में आने वाला एक बड़ा त्योहार शामिल है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत देश के सभी बैंकों पर ये छुट्टियां लागू होंगी। ऐसे में असुविधा से बचने के लिए आप बैंकों की छुट्टियों की यह लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें।

अगले 2 हफ्तों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?


23 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

27 मई (बुधवार): बकरीद के त्योहार के मौके पर देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

31 मई (रविवार): महीने का आखिरी दिन और साप्ताहिक अवकाश।

नोट: 27 मई को बकरीद की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय चांद के दीदार और स्थानीय RBI नोटिफिकेशन के आधार पर बदल सकती है। इसलिए अपनी राज्य सरकार की गाइडलाइंस एक बार जरूर चेक कर लें।

शनिवार की छुट्टियों का क्या है नियम?

आरबीआई के मौजूदा नियमों के मुताबिक, भारत में सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह से छुट्टी रहती है। इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। वहीं, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं और वहां पूरा कामकाज होता है।

घर बैठे डिजिटली निपटाएं ये काम

बैंकों की शाखाएं बंद रहने के बावजूद आपको पैसों के लेन-देन को लेकर परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी ये डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे सामान्य रूप से काम करती रहेंगी:

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन: यूपीआई (UPI) पेमेंट्स, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स एक्टिव रहेंगे।

फंड ट्रांसफर: ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से NEFT और RTGS के जरिए पैसों का ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे।

कैश निकासी: एटीएम (ATM) मशीनें चालू रहेंगी, जहां से आप कैश निकाल सकते हैं।

गैर-कैश सेवाएं: चेकबुक रिक्वेस्ट, अकाउंट मेंटेनेंस और कार्ड ब्लॉक/अनब्लॉक करने जैसी कई सुविधाएं नेट बैंकिंग पर उपलब्ध रहेंगी।

कई बार बैंक इन छुट्टियों के दिनों में अपने डिजिटल सर्वर के मेंटेनेंस का काम करते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ घंटों के लिए नेट बैंकिंग ठप हो सकती है। हालांकि, इसकी जानकारी बैंक ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS या ईमेल के जरिए पहले ही दे देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।