Bank Holidays March 2024: मार्च का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। मार्च में पूरे 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 14 दिनों की छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल हैं। यानी, साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा बैंक त्योहारों के कारण बैंक आठ दिन बंद रहेंगे। देश में सभी राज्यों में एक साथ बैंक 14 दिन बंद नहीं रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दिन होंगी। बैंक उन्हीं राज्यों में बंद रहेंगे जहां छुट्टियां है।
