Bank Holidays March 2024: क्या आज शनिवार 2 मार्च 2024 को बंद रहेंगे बैंक? मार्च का महीना शुरू हो चुका है और आज महीने का पहला शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन कुछ मामलों में बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि आज शनिवार को बैंकों में काम होगा या नहीं?
क्या आज शनिवार 2 मार्च 2024 को बैंक की छुट्टी है?
आज शनिवार 2 मार्च 2024 को बैंक खुले रहेंगे। ये मार्च महीने का पहला शनिवार है। महीने के पहले शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज होता है।
Bank Holidays 2024 March: मार्च में बैंक छुट्टी की लिस्ट
3 मार्च - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च - महा शिवरात्रि/शिवरात्रि अवकाश रहेगा।
9 मार्च - दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
10 मार्च - रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
12 मार्च - रमजान की शुरुआत के कारण प्रतिबंधित अवकाश रहेगा।
17 मार्च - रविवार होने की वजह से देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
22 मार्च - बिहार दिवस के कारण पटना में बैंक बंद रहेंगे।
23 मार्च - भगत सिंह के शहीदी दिवस के कारण कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 मार्च - रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा।
25 मार्च - होली के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च - गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
30 मार्च - महीने का चौथा शनिवार होने से देशभर में बैंकों में काम नहीं होगा।
31 मार्च - रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
मार्च 2024 में हैं ये त्योहार
मार्च के महीने में शिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे जैसे त्योहार हैं जिनके कारण बैंक बंद रहेंगे। यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं। बैंक ब्रांच जब बंद रहेंगे तब ग्राहकों की ऑनलाइन बैंकों की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।