Bank Holidays March 2024: क्या आज शनिवार 2 मार्च 2024 को बंद रहेंगे बैंक? मार्च का महीना शुरू हो चुका है और आज महीने का पहला शनिवार है। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन कुछ मामलों में बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि आज शनिवार को बैंकों में काम होगा या नहीं?
