Bank Holidays: जून में कुल 11 दिन बंद रहेंगे SBI, HDFC और अन्य बैंक, ये रही RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट
Bank holidays Next Week June: रिजर्व बैंक ने जून 2026 के लिए कुल 11 दिनों की छुट्टी तय की है। इसमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के अलावा दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको बैंक के चक्कर न काटने पड़ें
Bank Holidays in June 2026: जून का महीना शुरू होने वाला है और अगर अगले हफ्ते 1 जून से 7 जून के बीच आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, जून के पहले हफ्ते में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।
ऐसे में पैसों के लेन-देन या चेक क्लियरेंस जैसे कामों के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको बैंक के चक्कर न काटने पड़ें। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते और पूरे जून महीने में बैंक कुल कितने दिन बंद रहने वाले हैं।
अगले हफ्ते 1 से 7 जून के बीच किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
RBI के कैलेंडर के अनुसार, अगले हफ्ते 1 जून से लेकर 6 जून (शनिवार) के बीच देश भर में किसी भी राज्य में कोई क्षेत्रीय या राष्ट्रीय त्योहार की छुट्टी नहीं है. यानी सोमवार से शनिवार तक बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होगा।
7 जून को देश भर में छुट्टी: अगले हफ्ते बैंकों में एकमात्र छुट्टी 7 जून को होगी, क्योंकि इस दिन रविवार है। रविवार होने के कारण SBI, HDFC Bank समेत देश के सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
जून 2026 में कुल 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ने जून 2026 के लिए कुल 11 दिनों की छुट्टी तय की है। इसमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के अलावा दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।
ये है जून महीने की क्षेत्रीय और साप्ताहिक छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
7 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 जून: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 जून: वाईएमए (YMA) स्थापना दिवस के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा राजा संक्रांति के अवसर पर भुवनेश्वर में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
21 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 जून: मुहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
26 जून: मुहर्रम के चलते नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, श्रीनगर, जम्मू, भोपाल, हैदराबाद, रायपुर, नागपुर, आइजोल, बेलापुर और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
27 जून: चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 जून: संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
30 जून: रेम्ना नी (Remna Ni) के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
शनिवार और रविवार की छुट्टियों का नियम
RBI के नियमों के मुताबिक, देश के सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को भी बैंकों में इन-ब्रांच सेवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं।
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे आपके काम, चालू रहेंगी ये सेवाएं
भले ही जून के महीने में बैंकों में फिजिकल तौर पर ताले लटके हों, लेकिन ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। आप किसी को पैसे भेजने या मंगाने के लिए गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या अपने बैंक के मोबाइल ऐप (Net Banking/UPI) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे ही कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम मशीनें हमेशा की तरह काम करती रहेंगी। आप नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS), डिमांड ड्राफ्ट, नई चेकबुक के लिए आवेदन या लॉकर के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।