Bank Holidays October 2026: अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा और करवा चौथ जैसे प्रमुख पर्वों के चलते अक्टूबर में बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहेगी। ऐसे में अगर आपको बैंक शाखा जाकर चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या अन्य कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों और सर्कलों में बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इनमें 6 वीकेंड क्लोजर के अलावा 10 राज्य-विशिष्ट त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं।
जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे काम, चालू रहेंगी ये सेवाएं
हालांकि त्योहारों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छुट्टियों के दौरान सभी डिजिटल व ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। इस दौरान Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप और बैंकों के मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 24x7 काम करेंगे। साथ ही नेट बैंकिंग के जरिए NEFT, RTGS और IMPS से पैसों का लेन-देन बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा और कैश निकालने या डिपॉजिट करने के लिए देशभर में एटीएम (ATM) व कैश डिपॉजिट मशीनें खुली रहेंगी।