Bank Holidays: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI लिस्ट

Bank Holidays: अगर आप शनिवार को बैंक जाकर जरूरी काम निपटाने की सोच रहे थे, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज 9 मई शनिवार को देशभर में बैंक बंद हैं या नहीं..

अपडेटेड May 09, 2026 पर 7:10 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays: अगर आप शनिवार को बैंक जाकर जरूरी काम निपटाने की सोच रहे थे, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज 9 मई शनिवार को देशभर में बैंक बंद हैं। कई नौकरीपेशा लोग पूरे हफ्ते की व्यस्तता के बाद शनिवार को ही बैंक से जुड़े काम निपटाते हैं, लेकिन इस बार दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक ब्रांच में छुट्टी रहेगी।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। यही कारण है कि आज बैंकिंग सर्विस ब्रांच स्तर पर उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, ATM और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस पहले की तरह चलती रहेंगी।

इस बार 9 मई की छुट्टी सिर्फ दूसरे शनिवार तक सीमित नहीं है। पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। रवींद्रनाथ टैगोर भारतीय साहित्य और संस्कृति के सबसे बड़े नामों में गिने जाते हैं। उन्होंने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन लिखा था और साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने थे।


मई महीने में बैंक छुट्टियों की लंबी लिस्ट भी देखने को मिलेगी। हर रविवार यानी 3, 10, 17, 24 और 31 मई को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 23 मई को चौथे शनिवार की वजह से भी बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी।

कुछ छुट्टियां राज्य के हिसाब से भी रहेंगी। 16 मई को कुछ राज्यों में राज्य दिवस के मौके पर बैंक बंद हो सकते हैं। वहीं 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के कारण कुछ इलाकों में छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा 27 और 28 मई को ईद-उल-अजहा के चलते देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सर्विस प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले RBI की हॉलिडे लिस्ट या अपनी बैंक शाखा से जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

अगर आपका कोई जरूरी काम जैसे चेक जमा करना, पासबुक अपडेट करवाना या बैंक ब्रांच में जाकर दस्तावेज जमा करना बाकी है, तो अब आपको अगले वर्किंग डे का इंतजार करना पड़ सकता है।

किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मई 2026 1 9 16 26 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंकों की छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण मई महीनाे की तारीख
महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1 मई
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई
राज्य दिवस 16 मई
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26 मई
ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27 मई
बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28 मई

(सोर्स - RBI वेबसाइट)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।