Bank Holidays: कल शनिवार को देश के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट
Bank Holiday: कल शनिवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। शनिवार 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां और आखिरी चरण का चुनाव होना है। कल आठ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के लोग 57 लोकसभा सीट के लिए मतदान करेंगे
MoneyControl News
अपडेटेड May 31, 2024 पर 5:22 PM
Bank Holidays: लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां और आखिरी चरण शनिवार 1 जून को होगा।
Bank Holiday: कल शनिवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। शनिवार 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां और आखिरी चरण का चुनाव होना है। कल आठ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के लोग 57 लोकसभा सीट के लिए मतदान करेंगे। बैंक उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ वहीं बंद रहेंगे जहां चुनाव हो रहे हैं। बाकि, सभी शहरों और राज्यों में बैंकों में कामकाज होगा।
इन राज्यों में होने वाला है चुनाव
उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल में नौ सीटें, बिहार में आठ सीटें, ओडिशा में छह सीटें, हिमाचल प्रदेश में चार सीटें, झारखंड में तीन सीटें और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक सीट के लिए आखिरी चरण का मतदान होना है।