Bank Holidays on Monday 26 January 2026: क्या आप कल सोमवार 26 जनवरी 2026 को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? कल सोमवार को पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। वजह है भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व यानी नेशनल हॉलिडे गणतंत्र दिवस। हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे रहेगी। यानी, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। ऐसे में कैश काउंटर, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और अन्य ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी।
