Bank Holiday on Saturday 20 April 2024: आज अप्रैल महीने का तीसरा शनिवार है। ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि आज बैंक बंद होंगे या खुले होंगे? यहां आपको बता रहे हैं कि आज शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज होगा या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों की लिस्ट जारी की है इसमें बताया गया है बैंकों में कब-कब छुट्टी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार हर महीने भारतीय बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ राष्ट्रीय और राज्य-वार छुट्टियों के अलावा सभी रविवार को बंद रहते हैं।
