Bank Holiday: क्या आप कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं। दरअसल, शनिवार 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक क्रिसमस के कारण भी कुछ राज्यों में बंद रहेंगे।
शनिवार 27 दिसंबर को बैंक हॉलिडे
कल बैंक पूरे देश में चौथे शनिवार के कारण बंद होंगे। इसके अलावा बैंक कल शनिवार 27 दिसंबर को क्रिसमस के कारण भी बंद होंगे। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंड के मुताबिक बैंक कोहिमा में क्रिसमस के त्योहार के कारण भी बंद होंगे। कल कोहिमा में सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा। कोहिमा में क्रिसमस के कारण तीन दिन बैंक बंद रहे हैं। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और डिजिटल सर्विस जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM पहले की तरह चालू रहेंगी।
दिसंबर 2025 में आगे कब बंद रहेंगे बैंक
26 दिसंबर (क्रिसमस सेलिब्रेशन): आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंक बंद
27 दिसंबर: सिर्फ कोहिमा में बैंक बंद
30 दिसंबर: शिलॉन्ग में बैंक नहीं खुलेंगे
31 दिसंबर: आइजोल और इंफाल में बैंक बंद
RBI ने क्यों दी है छुट्टी