Bank Holiday on Shivratri: शुक्रवार 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का त्योहार है। ये मार्च महीने का पहला वीकेंड भी है। शिवरात्रि के दिन ज्यादातर राज्यों में छुट्टी होती है। देश में बैंको की छुट्टियां राज्य सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) तय करता है। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची से पता चलता है कि मार्च 2024 में राज्यों के बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। मार्च में कई राज्यों में दो बार लगातार तीन दिनों की बैंक छुट्टियां होंगी। यानी, तीन लंबे वीकेंड मार्च में मिलने वाले हैं।
मार्च में 14 दिनों की छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार, पब्लिक हॉलिडे और कुछ लोकल छुट्टियां शामिल हैं। बैंक ग्राहकों को मार्च में आने वाली बैंक छुट्टियों की तारीखों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वे अपने बैंक जानें के बाद परेशान न हो।
मार्च 2024 में चपचार कुट, शिवरात्रि, बिहार दिवस, होली (दूसरा दिन) - धुलेटी/डोल जात्रा/धुलैंडी, याओसांग दूसरा दिन/होली, होली, गुड फ्राइडे के अवसर पर बैंक बंद हैं।
महाशिवरात्रि पर बैंक की छुट्टी
8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि और उसके बाद दूसरे शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद हैं। यानी, बैंक 8, 9 और 10 मार्च तीन दिन बंद रहने वाला है।
शिवरात्रि- किन राज्यों में लंबे वीकेंड पर बंद हैं बैंक?
इन राज्यों में बंद हैं बैंक
मार्च में बैंक की छुट्टियाँ
26 मार्च (मंगलवार): याओसांग दूसरा दिन/होली- उड़ीसा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद हैं।
27 मार्च (बुधवार): होली- बिहार में बैंक बंद हैं.
29 मार्च (शुक्रवार)- त्रिपुरा, असम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।