Bank Holidays July 2026: अगर आपको इस हफ्ते बैंक ब्रांच जाकर पैसे जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या केवाईसी (KYC) जैसा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। 7 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कारणों से कुल 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, जुलाई के पूरे महीने में देश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार और रविवार मिलाकर कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते आपके शहर में बैंक खुलेंगे या नहीं।
जानिए कब और कहां रहेगी छुट्टी?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक समेत देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में अगले हफ्ते इन तारीखों पर ताले लटके रहेंगे:
6 जुलाई (सोमवार): मिजोरम के आइजोल में 'मिजो ह्मेइच्छे इन्सुआहखाम पावल' (MHIP) डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई (गुरुवार): मेघालय के शिलांग में 'बेह देइनखलाम' (Beh Deinkhlam) त्योहार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
11 जुलाई (दूसरा शनिवार): देश के सभी राज्यों में सेकंड सैटरडे के कारण बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
12 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से पूरे देश में बैंकों की बंदी रहेगी।
ध्यान दें: 6 और 9 जुलाई की छुट्टियां केवल संबंधित राज्यों (मिजोरम और मेघालय) के लिए ही लागू हैं। देश के बाकी राज्यों में इन दोनों दिन बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। लेकिन 11 और 12 जुलाई को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
जुलाई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार, जुलाई के बचे हुए दिनों में भी कई क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण छुट्टियां रहने वाली हैं:
16 जुलाई: रथ यात्रा / कांग (रथयात्रा) / हरेला के अवसर पर भुवनेश्वर (ओडिशा), देहरादून (उत्तराखंड) और इम्फाल (मणिपुर) में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर शिलांग (मेघालय) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 जुलाई: द्रुकपा त्शे-जी (Drukpa Tshe-zi) के कारण गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे।
22 जुलाई: खर्ची पूजा के उपलक्ष्य में अगरतल्ला (त्रिपुरा) में बैंक हॉलिडे रहेगा।
जुलाई के वीकेंड्स (शनिवार और रविवार) की लिस्ट:
रविवार: 5, 12, 19 और 26 जुलाई को देशव्यापी बंदी।
बैंक बंद रहने पर भी नहीं रुकेंगे आपके काम, चालू रहेंगी ये सेवाएं
भले ही आपके शहर में बैंकों के फिजिकल ब्रांच बंद रहें, लेकिन आपको पैसों के लेनदेन में कोई परेशानी नहीं होगी। आप नेट बैंकिंग या अपने बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए फंड ट्रांसफर (NEFT, RTGS, IMPS) आसानी से कर सकते हैं। गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या भीम ऐप के जरिए मर्चेंट पेमेंट और पैसों का लेनदेन हमेशा की तरह चालू रहेगा। नकदी निकालने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए एटीएम खुले रहेंगे।