Get App

Bank Holiday: आज इन राज्यो में चुनावों के कारण बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday Today 19 April 2024: आज लोकसभा के पहले चरण के चुनावों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बैंक उन राज्यों में बंद रहेंगे जहां आज लोकसभा के चुनाव होने हैं। जिन शहरों और राज्यों में चुनाव नहीं होने हैं, वहां बैंक खुले रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2024 पर 6:00 AM
Bank Holiday: आज इन राज्यो में चुनावों के कारण बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट
Bank Holiday: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित होगा।

Bank Holiday Today 19 April 2024: आज लोकसभा के पहले चरण के चुनावों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बैंक उन राज्यों में बंद रहेंगे जहां आज लोकसभा के चुनाव होने हैं। जिन शहरों और राज्यों में चुनाव नहीं होने हैं, वहां बैंक खुले रहेंगे। देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार कई बैंक अपने-अपने शहरों में चुनाव के दिन बंद रहेंगे। आरबीआई के साल 2024 के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक इन राज्यों और शहरों में बैंक चुनावों के कारण बंद रहेंगे।

19 अप्रैल को चुनाव के कारण किन शहरों के बैंक बंद रहेंगे?

लोकसभा आम चुनाव 2024, अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव 2024, कनियाकुमारी जिले के विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से तमिलनाडु विधान सभा के लिए उपचुनाव होना है। लोकसभा चुनावों के कारण चेन्नई, देहरादून, ईटानगर, जयपुर, कोहिमा, नागपुर और शिलांग शहरों में बैंक 19 अप्रैल, 2024 को बंद रहेंगे।

7 चरणों में होना है देश में चुनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें