Bank Holidays: आज 1 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक या खुलेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holidays: नए साल की शुरुआत के साथ ही बहुत से लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बनाते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में बैंक खुले रहेंगे या बंद
Bank Holidays: नए साल की शुरुआत के साथ ही बहुत से लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बनाते हैं।
Bank Holidays: नए साल की शुरुआत के साथ ही बहुत से लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बनाते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में बैंक खुले रहेंगे या बंद। RBI की ओर से जारी हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 1 जनवरी और 2 जनवरी 2026 को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन यह छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होंगी।
गुरुवार 1 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक
गुरुवार 1 जनवरी 2026 को नए साल के मौके पर आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों और राज्यों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज होगा।
2 जनवरी को यहां बंद रहेंगे बैंक
इसके बाद शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को नए साल के जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी। यानी इन शहरों में रहने वाले लोगों को ब्रांच से जुड़े काम के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। लेकिन चेक क्लियरिंग और काउंटर से जुड़े काम, जो नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आते हैं, ये सर्विस नहीं मिलेगी।
अगर बैंक के कामकाज के समय की बात करें तो ज्यादातर सरकारी बैंक जैसे SBI, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक काम करते हैं। वहीं, ICICI, HDFC, Axis और Kotak Mahindra Bank आमतौर पर सुबह 9:30 बजे से 4:30 बजे तक खुले रहते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि ग्राहक छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें।
जनवरी 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे
1 जनवरी 2026 (गुरुवार): नए साल और गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद
2 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नए साल का जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी
3 जनवरी 2026 (शनिवार): हजरत अली का जन्मदिन, लखनऊ में बैंक बंद
4 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे, पूरे देश में बैंक बंद
10 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, सभी बैंक बंद
11 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
12 जनवरी 2026 (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती, कोलकाता में बैंक बंद
14 जनवरी 2026 (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में छुट्टी रहेगी।
15 जनवरी 2026 (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस, चेन्नई में छुट्टी
17 जनवरी 2026 (शनिवार): उझावर थिरुनाल, चेन्नई में बैंक बंद।
18 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी, अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद।
24 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।
25 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस, देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद
हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बेहतर यही है कि जरूरी ब्रांच से जुड़े काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लिए जाएं, ताकि नए साल में किसी तरह की परेशानी न हो।