Bank Holidays: इस हफ्ते इन राज्यों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: इस हफ्ते कई राज्यों में तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। कल 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को गुड़ी पड़वा और उगादि त्योहार के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगल हफ्ते गुड़ी पड़वा, नवरात्र, ईद और दूसरे शनिवार के कारण देश के कई राज्यों में बैंक रहेंगे

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 6:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holidays: इस हफ्ते कई राज्यों में तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays: इस हफ्ते कई राज्यों में तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। कल 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को गुड़ी पड़वा और उगादि त्योहार के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगल हफ्ते गुड़ी पड़वा, नवरात्र, ईद और दूसरे शनिवार के कारण देश के कई राज्यों में बैंक रहेंगे। आइए चेक करते हैं अगले हफ्ते छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नववर्ष के मौके पर किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

देशभर में मंगलवार को गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष दिवस/साजिबु नोंगमापानब)/पहला नवरात्र मनाएंगे। मंगलवार को पहला नवरात्र है। इस कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, हैदराबाद-तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।


इस सप्ताह बैंक में तीन दिन होगा काम

कुछ राज्यों में बैंक केवल तीन दिन गुड़ीपड़वा (मंगलवार 9), रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (गुरुवार) और महीने के दूसरे शनिवार (13 अप्रैल) के कारण बंद रहने वाले हैं। जिन राज्यों में बैंकों में सिर्फ तीन दिन काम होगा उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, हैदराबाद-तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, जम्मू और श्रीनगर शामिल हैं। बैंक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही खुले रहेंगे। अगर आप इस सप्ताह बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को देखकर जाएं।

9 अप्रैल 2024: गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष और प्रथम नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

10 अप्रैल 2024: ईद के कारण कोच्चि और केरल में बंद रहेंगे।

11 अप्रैल 2024: ईद के कारण देशभर में कई बैंक बंद रहेंगे, लेकिन चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, कोच्चि, शिमला, तिरुवनंतपुरम के बैंक खुले रहेंगे।

13 अप्रैल - दूसरा शनिवार

14 अप्रैल - रविवार

15 अप्रैल 2024: हिमाचल दिवस के कारण गुवाहाटी और शिमला के बैंक बंद रहेंगे।

17 अप्रैल 2024: 17 अप्रैल को रामनवमी है. रामनवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला, मुंबई और नागपुर में बैंक नहीं खुलेंगे।

20 अप्रैल 2024: गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल में वीकेंड पर कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays in April)

आपको बता दें कि बैंक हर महीने के रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। अप्रैल में देश के सभी बैंक 13 अप्रैल दूसरे शनिवार, 14 अप्रैल रविवार, 21 अप्रैल रविवार, 27 अप्रैल चौथे शनिवार और 28 अप्रैल रविवार को बंद रहेंगे।

ICICI Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, घटाया अपनी इन FD पर ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।