FD Rates: देश के दो बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल यह बैंक ग्राहकों को एफडी पर बेस्ट रिटर्न ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा 7 दिन से लेकर 10 साल का ब्याज ऑफर करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने एक साल से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक अब 7 से 14 दिन की एफडी 3 फीसदी की जगह 4.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक 7 दिन की एफडी पर 3.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां जानें कहां मिल रहा है बेस्ट ऑफर।
