बैंक ऑफ बड़ौदा ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज

BOB FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। ये नई दरें 15 फरवरी 2024 से लागू हो चुकी हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने एक साल से 400 दिन और 400 दिन से 2 साल तक की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 2:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

BOB FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। ये नई दरें 15 फरवरी 2024 से लागू हो चुकी हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने एक साल से 400 दिन और 400 दिन से 2 साल तक की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने सिर्फ इन दो पीरियड की एफड पर ब्याज 0.10 फीसदी बढ़ाया है। अब इन दोनों एफडी पर 6.85 फीसदी का ब्याज मिल रहा है जो पहले 6.75 फीसदी था।

BOB की FD पर ब्याज दरें (2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें)

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4.75 प्रतिशत


15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.10 प्रतिशत

181 दिन से 210 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.65 प्रतिशत

271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

1 साल - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

1 साल से 400 दिन - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

10 साल से अधिक (कोर्ट ऑर्डर स्कीम) - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

399 दिन (बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम) - आम जनता के लिए: 7.16 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.65 प्रतिशत

(नोट – FD पर सभी ब्याज दरें बैंक की वेबसाइट से ली गई है।)

PPF और EPF में से आपके लिए कौन बेहतर? क्या एक साथ दोनों में निवेश रहेगा सही?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।