Bank of Baroda Special FD: बैंक ऑफ बड़ौदा ने कल अपने FD पर इंटरेस्ट एक बार फिर रिवाइज कर दिया है। बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए FD पर ब्याज दरों को 0.65 फीसदी तक बढ़ा दिया है। बैंक ये ब्याज 2 करोड़ रुपये की एफडी पर दे रहा है। बैंक अपने ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.80 फीसदी का ब्याज अपने ग्राहकों को दे रहा है। इसके अलावा बैंक अपनी खास स्पेशल एफडी भी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है जिसका फायदा 31 दिसंबर 2022 तक उठाया जा सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की स्पेशल एफडी
भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशल एफडी शुरू की थी। इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने 444 दिन और 555 दिनों की 2 FD निकाली, जिसमें ग्राहकों क्रमश: 5.75 फीसदी और 6 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इन स्कीम का फायदा ग्राहक 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं। 399 दिनों की Baroda Tiranga Plus डिपॉजिट स्कीम में आम ग्राहकों को अब 7.05% ब्याज मिलेगा। इस स्कीम पर सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज मिलेगा। अगर आप इसमें नॉन कैलेबल ऑप्शन लेते हैं तो आम लोगों को 7.30 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी ब्याज मिलेगा। नॉन कैलेबल ऑप्शन का मतलब है कि ग्राहक समय से पहले एफडी नहीं निकाल सकते। अगर ऐसा किया तो बैंक उस पर अपने नियम लागू करेगा।
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5 प्रतिशत
91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5 प्रतिशत
181 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.75 प्रतिशत
271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.25 प्रतिशत
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।
1 साल - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत
1 साल से 400 दिन से अधिक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत
400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत
2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत
3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.90 प्रतिशत
5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत