Bank of Baroda Special FD: बैंक ऑफ बड़ौदा ने कल अपने FD पर इंटरेस्ट एक बार फिर रिवाइज कर दिया है। बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए FD पर ब्याज दरों को 0.65 फीसदी तक बढ़ा दिया है। बैंक ये ब्याज 2 करोड़ रुपये की एफडी पर दे रहा है। बैंक अपने ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.80 फीसदी का ब्याज अपने ग्राहकों को दे रहा है। इसके अलावा बैंक अपनी खास स्पेशल एफडी भी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है जिसका फायदा 31 दिसंबर 2022 तक उठाया जा सकता है।
