Bank-Share Market Holiday: मार्च में 14 दिन बैंक और 13 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें दोनों की छुट्टियों की लिस्ट
Bank and Share Market Holidays March 2024: मार्च का महीना शुरू हो चुका है। मार्च में काफी लोग अपना बैंक से जुड़ा काम निपटाने के लिए ब्रांच जाते हैं। अगर आप भी ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट को जान लें। मार्च में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 1:46 PM
Bank and Share Market Holidays March 2024: अगर आप भी ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट को जान लें।
Bank and Share Market Holidays March 2024: मार्च का महीना शुरू हो चुका है। मार्च में काफी लोग अपना बैंक से जुड़ा काम निपटाने के लिए ब्रांच जाते हैं। अगर आप भी ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट को जान लें। मार्च में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है। यही नहीं, मार्च के महीने में शेयर बाजार पूरे 13 दिन बंद रहने वाला है। इसमें वीकेंड और त्योहारों की छुट्टी शामिल है।
मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
मार्च में पूरे 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 14 दिनों की छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल हैं। यानी, साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा बैंक त्योहारों के कारण बैंक आठ दिन बंद रहेंगे। देश में सभी राज्यों में एक साथ बैंक 14 दिन बंद नहीं रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दिन होंगी। बैंक उन्हीं राज्यों में बंद रहेंगे जहां छुट्टियां है।
मार्च 2024 में हैं ये त्योहार
मार्च के महीने में शिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे जैसे त्योहार हैं जिनके कारण बैंक बंद रहेंगे। यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं। बैंक ब्रांच जब बंद रहेंगे तब ग्राहकों की ऑनलाइन बैंकों की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर फरवरी में आपको भी बैंक जाना है तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर जान लें।
Bank Holidays 2024 March: मार्च में बैंक छुट्टी की लिस्ट
1 मार्च - चापचूर कुट के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च - महा शिवरात्रि/शिवरात्रि अवकाश रहेगा।
9 मार्च - दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
10 मार्च - रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
12 मार्च - रमजान की शुरुआत के कारण प्रतिबंधित अवकाश रहेगा।
17 मार्च - रविवार होने की वजह से देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
22 मार्च - बिहार दिवस के कारण पटना में बैंक बंद रहेंगे।
23 मार्च - भगत सिंह के शहीदी दिवस के कारण कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 मार्च - रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा।
25 मार्च - होली के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च - गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
30 मार्च - महीने का चौथा शनिवार होने से देशभर में बैंकों में काम नहीं होगा।
31 मार्च - रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट (Stock Market Holiday List)
मार्च में शेयर बाजार 13 दिन बंद रहने वाले हैं। स्टॉक मार्केट मार्च में त्योहारों के कारण तीन दिन और वीकेंड की छुट्टियों के कारण 10 दिन बंद रहेगा। मार्च के महीने में 5 रविवार और 5 शनिवार है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) मार्च में 13 दिन कारोबार नहीं होने वाला है। पब्लिक हॉलिडे पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होती है।