Get App

Digital Rupee: अगले साल लॉन्च हो जाएगा भारत का Digital Rupee, ट्रेडिशनल करेंसी से नहीं होगा अलग

Digital Rupee: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने पिछले हफ्ते बजट भाषण में केंद्रीय बैंक द्वारा डिजिटल रुपया जल्द ही लॉन्च करने की बात कही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2022 पर 6:09 PM
Digital Rupee: अगले साल लॉन्च हो जाएगा भारत का Digital Rupee, ट्रेडिशनल करेंसी से नहीं होगा अलग
Digital Rupee साल 2023 में लॉन्च हो जाएगा जिसे फोन पर रख सकेंगे

Digital Rupee: भारत की अपनी आधिकारिक डिजिटल करेंसी (Digital Currency) साल 2023 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। यह मौजूदा समय में किसी प्राइवेट कंपनी द्वारा चलाई जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट (Electronic Wallets) जैसी ही होगी। लेकिन इसके साथ सरकारी गारंटी जुड़ी होगी। इस बात की जानकारी एक टॉप अधिकारी ने दी है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पिछले हफ्ते पेश किए बजट में कहा था कि केंद्रीय बैंक जल्द ही डिजिटल रुपया (Digital Rupee) लॉन्च करेगा।

एक टॉप अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि RBI द्वारा जारी डिजिटल करेंसी (digital currency) में भारतीय करेंसी की तरह विशिष्ट अंक होंगे। यह फिएट (fiat) करेंसी से अलग नहीं होगा। यह उसका डिजिटल रूप होगा। बता दें कि फिएट करेंसी सरकार द्वारा जारी की जाने वाली करेंसी को कहा जाता है। इसलिए एक प्रकार से कह सकते हैं कि डिजिटल रुपया, सरकारी गारंटी वाला डिजिटल वॉलेट होगा।

डिजिटल करेंसी के रूप में जारी यूनिट्स को चलन में मौजूद करेंसी में शामिल किया जाएगा। यह फिएट करेंसी से बहुत अलग नहीं होगा। यह करेंसी के इलेक्ट्रॉनिक रूप की तरह होगा। इसका मतलब यह सरकार द्वारा अनिवार्य इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट होगा। सूत्रों ने बताया कि RBI ने संकेत दिया है कि डिजिटल रुपया अगले वित्त वर्ष के आखिरी तक तैयार हो जाएगा। रिजर्व बैंक द्वारा बनाया गया डिजिटल रुपया ब्लॉकचेन, सभी तरह के ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे। प्राइवेट कंपनियों के मोबाइल वॉलेट में फिलहाल यह सिस्टम नहीं है। सूत्र ने आगे बताते हुए कहा कि प्राइवेट कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट का इस्तेमाल करते हुए लोग अभी पैसा प्राइवेट कंपनियों को ट्रांसफर करते हैं। यह पैसा उनके पास रहता है और ये कंपनियां किसी ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों की ओर से मर्चेंट यानी दुकानदारों आदि को पेमेंट करती हैं।

Budget 2022 : भारत लॉन्च करेगा अपना ‘डिजिटल रुपया’, जानिए डिजिटल करेंसी से जुड़ी हर बात

फोन में रख सकेंगे डिजिटल करेंसी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें