ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों पर चार्ज बढ़ाए, अब 1200 रुपये तक पेनाल्टी

ड्यू अमाउंट 101 से 500 रुपये के बीच होने पर लेट फीस 100 रुपये होगी। 501 से 5000 रुपये ड्यू अमाउंट पर लेट फीस 500 रुपये होगी

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
चार्जेज में बदलाव 10 फरवरी से लागू हो गए हैं।

आईसीआईसीआई बैंक ने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए चार्जेज में बदलाव किए हैं। अब सभी तरह के कैश एडवॉन्सेज के लिए 2.5 फीसदी की ट्राजेक्शन फीस लगेगी। यह मिनिमम 500 रुपये होगी। बैंक ने लेट पेमेंट चार्ज में भी बदलाव किया है। सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक एमराल्ड क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। खास बात यह है कि चार्जेज में बदलाव 10 फरवरी से लागू हो गए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लेट पेमेंट चार्ज इस पर निर्भर करता है कि टोटल ड्यू अमाउंट कितना है। ड्यू अमाउंट 100 रुपये से कम होने पर आईसीआईसीआई बैंक लेट फीस नहीं लेगा। ज्यादा ड्यू अमाउंट पर ज्यादा लेट फीस लगेगी। ड्यू अमाउंट 50,000 रुपये या इससे ज्यादा होने पर लेट फीस 1200 रुपये होगी।

यह भी पढ़ें : e-Rupee Voucher: क्या है ई-रूपी वाउचर, यह कैसे काम करता है?


ड्यू अमाउंट 101 से 500 रुपये के बीच होने पर लेट फीस 100 रुपये होगी। 501 से 5000 रुपये ड्यू अमाउंट पर लेट फीस 500 रुपये होगी। 10,000 रुपये तक ड्यू अमाउंट पर लेट फीस 750 रुपये लगेगी। 25,000 रुपये तक के ड्यू अमाउंट पर लेट फीस 900 रुपये होगी। 50,000 रुपये तक ड्यू अमाउंट पर लेट फीस 1000 रुपये होगी। 50,000 रुपये या इससे ज्यादा ड्यू अमाउंट पर लेट फीस 1200 रुपये देनी होगी।

एचडीएफसी बैंक, एसबीआई कार्ड और एक्सिस बैंक 50,000 रुपये से ज्यादा ड्यू अमाउंट पर क्रमश: 1300, 1300 रुपये और 1000 रुपये लेट फीस चार्ज करते हैं। चेक रिटर्न होने या ऑटो डेबिट पर आईसीआईसीआई बैंक कुल अमाउंट का 2 फीसदी चार्ज करेगा। इसके लिए मिनिमम अमाउंट 500 रुपये होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।