Fixed Deposit: SBI ने बदली FD की ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा Interest

SBI ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की फिक्सड डिपॉजिट (FD) जमा पर ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 12:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fixed Deposit: SBI ने बदली FD की ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा Interest

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 दिसंबर 2021 से 2 करोड़ रुपये से अधिक की फिक्सड डिपॉजिट (FD) जमा पर ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ी हुई ब्याज दरें नई जमाओं के साथ-साथ परिपक्व होने वाली जमाओं पर भी लागू होंगी। SBI ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

घरेलू टर्म डिपॉजिट जमा में बैंक ने 2 करोड़ से अधिक के जमाराशियों के लिए इसे 10 आधार अंक (BPS) बढ़ाने का निर्णय लिया है।

SBI की 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर नई ब्याज दरें..


7 दिनों से 10 साल के बीच की SBI FD पर ग्राहकों को 2.9% से 5.4% की दर से ब्याज मिलेगा। इन जमाओं पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक (BPS) अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। ये दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी होंगी।

7 दिन से 45 दिन - 2.9%

46 दिन से 179 दिन - 3.9%

180 दिन से 210 दिन - 4.4%

211 दिन से 1 साल से कम - 4.4%

1 वर्ष से 2 साल से कम - 5%

2 साल से 3 साल से कम - 5.1%

3 साल से 5 साल से कम - 5.3%

5 साल और 10 साल तक - 5.4%

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने बेंचमार्क बेसिक रेट में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ रिवाइज आधार दर SBI की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार 7.55 प्रतिशत है। नई दर 15 दिसंबर 2021 से लागू होगी। इस फैसले का असर उन लोगों पर नहीं पड़ने वाला है, जिन्होंने जनवरी 2019 से कर्ज लिया है, बल्कि इससे पहले के लोगों पर इसका असर पड़ने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।