Get App

SBI में बिना ब्रांच गए घर बैठे खोले सेविंग अकाउंट, ये है बेहद आसान तरीका

SBI Yono App: देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपको घर बैठे डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोलने की सहूलियत दे रहा है। आप बिना लोकल ब्रांच गए ही SBI में ऑनलाइन डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2022 पर 12:29 PM
SBI में बिना ब्रांच गए घर बैठे खोले सेविंग अकाउंट, ये है बेहद आसान तरीका
बदलते समय के साथ लोगों के पास बैंकिंग सर्विस का फायदा उठाने के लिए बार-बार बैंक के पास जाने का समय नहीं हैं।

SBI Yono App: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India–SBI) ने बढ़ते डिजिटाइजेशन (Digitalisation) के साथ अपनी बैंकिंग सर्विस (Banking Facility) को डिजिटल करने की कोशिश कर रहा है। बैंक अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल सेविंग अकाउंट (Digital Saving Account) खोलने की सुविधा लेकर आया है। अब आपको अकाउंट को खोलने के लिए SBI के किसी भी ब्रांच के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ग्राहक अब घर बैठे स्टेट बैंक के ऐप योनो (SBI Yono App) के जरिए अकाउंट खोल सकते हैं।

दरअसल, बदलते समय के साथ लोगों के पास बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाने के लिए बार-बार बैंक जाने का समय नहीं रहता है। ऐसे में आप घर बैठे ही इन सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए आपको कोई पेपरवर्क करने की जरूरत नहीं है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को ट्वीट कर कहा है कि आप कभी भी, कहीं भी अपने मोबाइल में YONO SBI app डाउनलोड करके अपने डिजिटल सेविंग अकाउंट को शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको अपने लोकल ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। इस डिजिटल सेविंग अकाउंट (Digital saving account) को खोलने के लिए आपको किसी भी तरह के पेपर वर्क को कंप्लीट करने की भी जरुरत नही है। इस डिजिटल सेविंग अकाउंट को खोलने में आपको OTP बेस्ड ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलती है। साथ ही, ग्राहकों को बैंकिंग सर्विसेज तक आसान पहुंच मिलती है। अकाउंट ओपनिंग के लिए विडियो KYC किया जाता है।

Kisan Credit Card Apply KCC: किसान क्रेडिट कार्ड से पाएं 5 लाख रुपये का लोन, सिर्फ 4 फीसदी पर मिलेगा लोन, जानें डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें