Bank Holidays in April 2024: अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in April 2024: अगले महीने यानी अप्रैल में काफी छुट्टियां आने वाली हैं। अप्रैल 2024 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहारों, दिवस के अलावा साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल है। दरअसल, आजकल बैंकों से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन होते हैं

अपडेटेड Apr 17, 2024 पर 1:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday on Eid: आज ईद के कारण देशभर के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद हैं, लेकिन देश के कुछ राज्यों में बैंकों की ईद की छुट्टी नहीं होती है।

Bank Holidays in April 2024: अप्रैल में काफी छुट्टियां हैं। अप्रैल 2024 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहारों, दिवस के अलावा साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल है। दरअसल, आजकल बैंकों से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन होते हैं। लेकिन अभी भी बैंक खाता खुलवाने, ड्राफ्ट बनवाने और लोन लेने जैसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच में जाना पड़ता है। अगर आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखे बिना बैंक ब्रांच जाते हैं तो परेशान हो सकते हैं। यहां आपको अप्रैल में बैंक छुट्टी की पूरी लिस्ट दी गई है। देश में बैंक हर रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

अप्रैल 2024 में इन तारीखों पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी

1 अप्रैल, 2024: वित्तीय वर्ष के अंत में बैंक खाते बंद होने के कारण 1 अप्रैल को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए बंद रहे।


5 अप्रैल 2024: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जुमात-उल-विदा के कारण श्रीनगर, जम्मू और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी थी।

7 अप्रैल 2024: रविवार के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी थी।

9 अप्रैल 2024: गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष और पहली नवरात्रि के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी थी।

10 अप्रैल 2024: ईद के कारण कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहे।

11 अप्रैल 2024: ईद के कारण देशभर में बैंक बंद रहे।

13 अप्रैल 2024: दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

14 अप्रैल 2024: रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रही।

15 अप्रैल 2024: हिमाचल दिवस के कारण गुवाहाटी और शिमला जोन में बैंक बंद रहे।

17 अप्रैल 2024: श्री राम नवमी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला, मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 अप्रैल 2024: गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 अप्रैल 2024: रविवार के कारण बैंकों का साक अवकाश रहेगा।

27 अप्रैल 2024: चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।

28 अप्रैल 2024: रविवार के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

7th Pay Commission: सरकार ने बढ़ाया DA और HRA, मार्च में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, चेक करें पूरा कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।