Banks Open On March 31: क्या रविवार को आम पब्लिक के लिए खुला रहेगा बैंक? RBI ने दिये ये आदेश

Financial Year Closing 31 March 2024: क्या आज रविवार को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए खुले रहेंगे? वैसे आज रविवार है और संडे के दिन बैंक बंद होते हैं। हालांकि, इस बार 31 मार्च 2024 को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण बैंकों को 31 मार्च को खोलने के निर्देश RBI और भारत सरकार ने दिये हैं

अपडेटेड Mar 31, 2024 पर 6:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बार 31 मार्च 2024 को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण बैंकों को 31 मार्च को खोलने के निर्देश RBI और भारत सरकार ने दिये हैं।

Financial Year Closing 31 March 2024: क्या आज रविवार को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए खुले रहेंगे? वैसे आज रविवार है और संडे के दिन बैंक बंद होते हैं। हालांकि, इस बार 31 मार्च 2024 को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण बैंकों को 31 मार्च को खोलने के निर्देश RBI और भारत सरकार ने दिये हैं। यही कारण है कि आज बैंक खुले हुए हैं। आम पब्लिक सिर्फ अपने कुछ कामों के लिए बैंकों को अप्रोच कर सकते हैं।

बैंकों में आज रविवार को करा पाएंगे ये काम?

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 आज रविवार 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाला है। यही कारण है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकारी लेनदेन में शामिल सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च 2024 को वीकेंड पर खुले रखने के लिए कहा है। बैंकों को खुला रखने के केंद्रीय बैंक के फैसले से पता चलता है कि इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने या अन्य पेमेंट करने के इच्छुक व्यक्ति रविवार को भी एजेंसी बैंक शाखा में जाकर ऐसा कर सकते हैं।


RBI ने दिये निर्देश

आरबीआई नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 12 पब्लिक सेक्टर बैंकों के साथ-साथ 20 प्राइवेट सेक्टर बैंक बैंक और एक विदेशी बैंक लिस्ट में शामिल हैं। भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 में रीसिपट और पेमेंट से संबंधित सभी सरकारी ट्रांजेक्शन के लिए 31 मार्च 2024 (रविवार) को सरकारी रीसिप्ट और पेमेंट से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को ट्रांजेक्शन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है।

ये बैंक खुले रहेंगे

- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

- बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई)

- बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी)

– बैंक ऑफ महाराष्ट्र

– यूको बैंक

– यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

- एचडीएफसी बैंक लिमिटेड

- आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड

- जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड

- कर्नाटक बैंक लिमिटेड

- केनरा बैंक

- इंडियन बैंक

- इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी)

- पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी)

– पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)

- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)

- एक्सिस बैंक लिमिटेड

- सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड

- डीसीबी बैंक लिमिटेड

- फेडरल बैंक लिमिटेड

– आईडीबीआई बैंक लिमिटेड

- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड

- इंडसइंड बैंक लिमिटेड

– करूर वैश्य बैंक लिमिटेड

- कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड

- आरबीएल बैंक लिमिटेड

- साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड

- यस बैंक लिमिटेड

- धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड

– बंधन बैंक लिमिटेड

- सीएसबी बैंक लिमिटेड

- तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड

- डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड।

Banks Open On March 31: क्या रविवार के दिन बैंक ग्राहकों को देंगे सभी सर्विस! चेक करें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।