Get App

Banks Open On March 31: क्या रविवार को आम पब्लिक के लिए खुला रहेगा बैंक? RBI ने दिये ये आदेश

Financial Year Closing 31 March 2024: क्या आज रविवार को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए खुले रहेंगे? वैसे आज रविवार है और संडे के दिन बैंक बंद होते हैं। हालांकि, इस बार 31 मार्च 2024 को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण बैंकों को 31 मार्च को खोलने के निर्देश RBI और भारत सरकार ने दिये हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2024 पर 6:00 AM
Banks Open On March 31: क्या रविवार को आम पब्लिक के लिए खुला रहेगा बैंक? RBI ने दिये ये आदेश
इस बार 31 मार्च 2024 को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण बैंकों को 31 मार्च को खोलने के निर्देश RBI और भारत सरकार ने दिये हैं।

Financial Year Closing 31 March 2024: क्या आज रविवार को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए खुले रहेंगे? वैसे आज रविवार है और संडे के दिन बैंक बंद होते हैं। हालांकि, इस बार 31 मार्च 2024 को फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण बैंकों को 31 मार्च को खोलने के निर्देश RBI और भारत सरकार ने दिये हैं। यही कारण है कि आज बैंक खुले हुए हैं। आम पब्लिक सिर्फ अपने कुछ कामों के लिए बैंकों को अप्रोच कर सकते हैं।

बैंकों में आज रविवार को करा पाएंगे ये काम?

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 आज रविवार 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाला है। यही कारण है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकारी लेनदेन में शामिल सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च 2024 को वीकेंड पर खुले रखने के लिए कहा है। बैंकों को खुला रखने के केंद्रीय बैंक के फैसले से पता चलता है कि इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने या अन्य पेमेंट करने के इच्छुक व्यक्ति रविवार को भी एजेंसी बैंक शाखा में जाकर ऐसा कर सकते हैं।

RBI ने दिये निर्देश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें