Basant Panchami Holiday: आज शुक्रवार 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी और वीर सुरेंद्र साय जयंती के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक, कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे। आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में आज बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा। इन शहरों में रहने वाले ग्राहकों को कैश काउंटर, चेक जमा, पासबुक अपडेट जैसे ब्रांच से जुड़े काम नहीं मिलेंगे। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। सिर्फ चेक क्लियरेंस और काउंटर से जुड़े काम आज नहीं हो पाएंगे।
वहीं इन शहरों को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में आज बैंक सामान्य समय पर काम करेंगे। ग्राहक ब्रांच जाकर अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकते हैं।
– 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और वीर सुरेंद्र साय जयंती के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता और चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
– 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
ज्यादातर सरकारी बैंक जैसे SBI, बैंक ऑफ इंडिया और PNB सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहते हैं। वहीं HDFC, ICICI और Axis Bank आमतौर पर 9:30 बजे से 4:30 बजे तक काम करते हैं।
यहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
आज बसंत पंचमी के मौके पर देश के कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी 2026 को सरकारी और कई प्राइवेट स्कूलों में आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई है। बिहार में भी सरस्वती पूजा के कारण स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पंजाब के कई प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, जहां सरस्वती पूजा बड़े स्तर पर मनाई जाती है। इन राज्यों में स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी और छात्र पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।