Get App

Basant Panchami Holiday: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज-बैंक, नहीं होगा काम, चेक करें लिस्ट

Basant Panchami Holiday: आज शुक्रवार 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी और वीर सुरेंद्र साय जयंती के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक, कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 9:05 AM
Basant Panchami Holiday: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज-बैंक, नहीं होगा काम, चेक करें लिस्ट
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी और वीर सुरेंद्र साय जयंती के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक और स्कूल बंद रहेंगे।

Basant Panchami Holiday: आज शुक्रवार 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी और वीर सुरेंद्र साय जयंती के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक, कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे। आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में आज बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा। इन शहरों में रहने वाले ग्राहकों को कैश काउंटर, चेक जमा, पासबुक अपडेट जैसे ब्रांच से जुड़े काम नहीं मिलेंगे। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। सिर्फ चेक क्लियरेंस और काउंटर से जुड़े काम आज नहीं हो पाएंगे।

वहीं इन शहरों को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में आज बैंक सामान्य समय पर काम करेंगे। ग्राहक ब्रांच जाकर अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकते हैं।

जनवरी महीने की छुट्टियां

– 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और वीर सुरेंद्र साय जयंती के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता और चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें