Get App

Haryana Assembly Polls: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, लाडवा से चुनाव लड़ेंगे सीएम सैनी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत पार्टी ने 67 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हैं। वह इस लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में पूर्व मंत्री अनिल विज, भव्या विश्नोई और केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव भी शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2024 पर 9:20 PM
Haryana Assembly Polls: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, लाडवा से चुनाव लड़ेंगे सीएम सैनी
Haryana Assembly Polls: राज्य के पूर्व गृह मंत्री विज अंबाला कैंट सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत पार्टी ने 67 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हैं। वह इस लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में पूर्व मंत्री अनिल विज, भव्य विश्नोई और केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव भी शामिल हैं।

लिस्ट के मुताबिक, राज्य के पूर्व गृह मंत्री विज अंबाला कैंट सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मां शक्ति रानी शर्मा को कालका सीट से टिकट दिया गया है। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला से चुनाव लड़ रहे हैं , जबकि पूर्व स्पीकर कंवर पाल गुर्जर जगधारी सीट से और पूर्व लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल रतिया से उम्मीदवार हैं। 90 विधानसभा सीटों वाली हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार करनाल की बजाय लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नायब सिंह सैनी जब मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे तो तब वह विधायक नहीं, बल्कि करनाल लोकसभा सीट से सांसद थे। उस समय सीएम पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। सैनी इसी सीट से जीतकर विधायक बने, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें करनाल विधानसभा की बजाय लाडवा से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

आप बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देख सकते हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें