Boycott Hyundai: आखिर Twitter पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #BoycottHyundai, जानिए क्या है पूरी कहानी?

Hyundai Pakistan के एक ट्वीट से बवाल मचा है और इस पर कंपनी को सफाई देनी पड़ी

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 6:18 PM
जानिए Hyundai के किस ट्वीट से मचा बवाल

#BoycottHyundai: अगर आप भी ट्विटर पर गए होंगे तो देखा होगा कि #BoycottHyundai ट्रेंड कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ कोरिया की इस कार कंपनी का बहिष्कार करने की बात क्यों उठी है। विवाद का यह पूरा मामला शुरू होता है Hyundai Pakistan के एक ट्वीट के साथ। Hyundai Pakistan ने 5 फरवरी को एक ट्वीट किया। इसमें उसने कहा कि कश्मीर को आजादी दिलाने में शहीद भाइयों को याद करते हुए उनके सपोर्ट में खड़े होते हैं क्योंकि आजादी की लड़ाई अब भी चल रही है। 5 फरवरी को पाकिस्तान Kashmir Solidarity Day (कश्मीर एकता दिवस) के तौर पर मनाता है। ऐसे में कश्मीर के आतंकियों को सपोर्ट करके Hyundai नेगेटिव मार्केटिंग में फंस गया है।

Hyundai Pakistan के इस ट्वीट पर मचा है बवाल, कंपनी ने भारत में विरोध के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर लिया है

Hyundai Pakistan के इस ट्वीट पर मचा है बवाल, कंपनी ने भारत में विरोध के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर लिया है


हालांकि इस ट्वीट के खिलाफ आवाज बुलंद होते ही Hyundai Pakistan ने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया। लेकिन यह ट्वीट नोटिस में आते ही भारत में #BoycottHyundai का ट्रेंड जोर पकड़ चुका था।

इसके बाद Hyundai India ने लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए एक औपचारिकक बयान भी जारी किया है। Hyundai India ने इस बयान में स्पष्टीकरण देने का फैसला किया है कि वह राष्ट्रवाद के सपोर्ट में खड़ा है। कंपनी ने कहा कि भारत Hyundai ब्रांड का दूसरा घर है और सोशल मीडिया का पोस्ट इस महान देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सेवा की भावना को ठेस पहुंचा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।