New Rules Change from 1 Feb 2025 : जनवरी का महीना खत्म हो गया है और फरवरी की शुरुआत हो गई है। आज यानि 1 फरवरी, 2025 को देश का आम बजट आने वाला है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया जाएगा। वहीं फरवरी के शुरुआत से ही कई ऐसे नियम हैं जो बदल जाएंगे। इन नियमों में बैंकिग से लेकर यूपीआई ट्रांजैक्शन तक के नियम शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एक फरवरी से कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं, जिनका असर आम आदमी के जिंदगी पर पड़ने वाला है।
