सोने के लिए 30 जनवरी की तारीख खास रही। देश और विदेश में सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 4,900 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया। यह 9 फीसदी से ज्यादा गिरावट है। इधर, भारत में गोल्ड फ्यूचर्स 12 फीसदी गिरकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे गोल्ड के निवेशक निराश हैं। लेकिन, यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछले कुछ सालों में गोल्ड में जबर्दस्त तेजी दिखी है। सवाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से लेकर अब तक गोल्ड का प्रदर्शन कैसा रहा है?
