Business Idea: अब भारत में होने लगी इस प्रोडक्ट की खेती, बेहद आसान तरीके से कमाएं मोटा मुनाफा

हींग को ईरान में फूड ऑफ गॉड्स कहा जाता है। दुनिया के कुछ देशों में दवाई के रूप में इस्तेमाल करते हैं

अपडेटेड Sep 28, 2021 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Business Idea: भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की ज्यादातर आबादी कृषि के भरोसे हैं। लेकिन एक ऐसा उत्पाद है, जिसकी भारत में खेती नहीं होती थी। और इस प्रोडक्ट की किचन में हमेशा मौजूदगी रहती है।

हम बात कर रहे हैं हींग की। हींग की खेती भारत में नहीं होती थी, लेकिन हिमाचल प्रदेश में इसकी खेती शुरू हो गई है। अगर आप भी आज के स अर्थयुग में बेहतर कमाई करना चाहते हैं तो हींग की खेती के जरिए लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं।

हींग को लेकर पीएम मोदी ने कही यह बात

हींग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि हींग के लिए भारत को अब दुनिया के देशों पर निर्भर नहीं रहना होगा। बता दें कि हींग, अफगानिस्‍तान, ईरान और मध्‍य एशिया के कुछ देशों में पैदा की जाती है। लेकिन दक्षिणी ईरान में इसका उत्‍पादन बड़े पैमाने पर होता है। दक्षिणी ईरान के शहर लार के करीबी हींग की पैदावार सबसे ज्यादा होती है।

कम खर्च में ज्यादा कमाई चाहिए तो Lemongrass और खस की खेती से शुरू करें खेती का सफर

हींग को ईरान में फूड ऑफ गॉड्स कहा जाता है। दुनिया के कुछ देशों में इसे दवा के रूप में इस्तेमाल होता है। सिर्फ भारत एक ऐसा देश है जहां पर आज भी यह एक मसाले के तौर पर इस्‍तेमाल हो रहा है। दुनिया की 40 फीसदी हींग भारत में प्रयोग की जाती है और किचन में हींग न हो ऐसा असंभव है।


2020 में भारत में शुरू हुई खेती

हींग की खेती अब भारत में शुरू हो गई। इसकी शुरुआत साल 2020 में हिमाचल प्रदेश में हुई है। हिमाचल के लाहौल घाटी में किसानों ने हींग की खेती शुरू की है। इसके लिए उन्हें हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्‍नोलॉजी (IHBT) से मदद मिली है।

कितना करना होगा निवेश

हींग की खेती के लिए प्रति हेक्‍टेयर 3 लाख रुपये की लागत आएगी। इस लागत के पांचवे साल में खेती करने पर ज्‍यादा से ज्‍यादा 10 लाख रुयेए तक का फायदा मिलेगा ।

कितनी होगी कमाई

बाजार में एक किलो हींग का भाव करीब 35 से 40 हजार रुपये है। लिहाजा अगर आप महीने में 5 किलो हींग बेच लेते हैं तो आप 2,00,000 रुपये प्रति महीने आसानी से कमा सकते हैं।

Business Idea: इस बिजनेस में कम खर्च में पाएं तगड़ा मुनाफा, नौकरी के साथ करें लाखों रुपये की अतिरिक्त कमाई

कंपनियों के साथ कर सकते हैं टाईअप

इससे ज्यादा कमाई के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों से टाईअप भी किया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट को लिस्ट करा कर बिक्री की जा सकती है। इसमें हर महीने 3 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।