Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस की तलाश में हैं जो हर सीजन में चले और बंपर कमाई हो, तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां जिसकी गांवों से लेकर शहरों तक में भारी डिमांड है।
दरअसल टमाटर सबके खानपान में शामिल होता है। आज कल तो इसके बिना चटनी भी अधूरी मानी जाती है। सब्जियों से लेकर सॉस, केचअप या पिज्जा, बर्गर आदि में इसका इस्तेमाल होता । साल के 12 महीने बाजार में टमाटर की मांग बनी रहती है।
