बिजनेस लोन : अप्लाई करते समय इन डॉक्युमेंट्स को रखें तैयार

बिजनेस लोन छोटे और बड़े दोनों व्यवसायों के लिए फंडिंग का एक अहम साधन है। आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखना प्रक्रिया को तेज और आसान बना सकता है।

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 11:54 AM
Story continues below Advertisement

बड़े ब्रांड्स और कंपनियों को अक्सर अपने खर्चे पूरे करने और अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए आसानी से बिजनेस लोन मिल जाता है. लेकिन, छोटी कंपनियों को लोन लेते समय आमतौर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस लोन बिजनेस के शुरुआती चरणों में या सही समय पर विस्तार के लिए फंड्स जुटाने का एक अहम तरीका है. आपको अपने बिजनेस से संबंधित किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए भी फंड्स की जरूरत पड़ सकती है.

बैंक और दूसरे फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स बिजनेस लोन प्रदान करते समय कई डॉक्युमेंट्स की मांग करते हैं. लेंडर्स लोन पर विचार करने के लिए इन डॉक्युमेंट्स को रिव्यु करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिजनेस लोन के लिए आपको कौन-से डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है. 

बिजनेस लोन क्या होता है? 

बिजनेस लोन एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट है, जो आपकी कंपनी को फंडिंग ऑफर करने के इरादे से डिजाइन किया गया है. इसमें वर्किंग कैपिटल, बिजनेस एक्सपेंशन, इक्विपमेंट की खरीद और इन्वेंट्री मैनेजमेंट सहित कई ऑपरेशन्स शामिल हो सकते हैं. बिजनेस लोन में आमतौर पर किसी बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) से एक फिक्स्ड अमाउंट उधार लिया जाता है, जिसके तहत लेंडर्स और बॉरोवर ब्याज दरों और रीपेमेंट कुछ नियमों और शर्तों पर सहमत होते हैं.


बिजनेस लोन आपके कारोबार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. आप मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर 100% पेपरलेस प्रोसेस के जरिए 50 लाख रुपए तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां लोन की ब्याज दरें 9.99% प्रति साल से भी कम हैं.

बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अप्रूवल की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए खुद को और अपने बिजनेस को तैयार करना जरूरी है. अपने बिजनेस की फाइनेंशियल स्थिति का मूल्यांकन करें और सुनिश्चित करें कि आप अपने कारोबार के लिए लोन अमाउंट का इस्तेमाल कैसे करेंगे. आपको अपनी क्रेडिट स्थिति का भी आकलन करना होगा, क्योंकि आपकी क्रेडिट प्रोफाइल भी फाइनल अमाउंट को तय करने में एक अहम भूमिका निभाएगी. आपको बिजनेस लोन लेने से पहले अपने डॉक्युमेंट्स भी इकट्ठा करने होंगे.

बिजनेस लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स 

डॉक्युमेंट्स को तैयार रखने से लोन अप्रूवल प्रोसेस में तेजी आती है. बिजनेस लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स अलग-अलग लेंडर्स के लिए अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर इन डॉक्युमेंट्स की मांग करते हैं - 

कंपनी की आइडेंटिटी का प्रूफ : आपको बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करने से पहले कंपनी की आइडेंटिटी का प्रूफ देना होगा और यह साबित करना होगा कि कंपनी मौजूदा समय में ऑपरेशनल है. यह आपके बिजनेस का पैन कार्ड, पानी या बिजली के बिल और बिजनेस रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स हो सकते हैं.

पाएं टॉप लेंडर्स से बेस्ट ऑफर्स

खुद का आइडेंटिटी प्रूफ : आपको अपनी खुद की पहचान का प्रूफ भी देना होगा. इसके लिए आप अपने वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एड्रेस प्रूफ : इसके लिए आप अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस सबमिट कर सकते हैं.

फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स : बिजनेस के फाइनेंस से जुड़े डॉक्युमेंट्स जैसे प्रॉफिट और लॉस अकाउंट्स, बैलेंस शीट, पासबुक और अकाउंट स्टेटमेंट्स भी बिजनेस लोन हासिल करने के लिए जरूरी हैं.

बैंक अकाउंट्स : बिजनेस लोन प्रदान करने के लिए व्यक्ति और बिजनेस के बैंक स्टेटमेंट और क्रेडिट हिस्ट्री को चेक करना बेहद जरूरी है. लेंडर्स आमतौर पर 3-6 महीने के बैंक स्टेटमेंट की मांग करते हैं, लेकिन यह हर कंपनी के लिए अलग-अलग होता है. कुछ तो पूरे साल के स्टेटमेंट भी मांग सकते हैं.

बिजनेस रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स : इसके तहत सर्टिफिकेट ऑफ इंकॉर्पोरशन, मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन, आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, व्यापार लाइसेंस और एमएसएमई/उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन जैसे डॉक्युमेंट्स आते हैं.  

टैक्स रिटर्न्स : लेंडर आपके बिजनेस के कंप्लायंस का आकलन करने के लिए पिछले कुछ महीनों के टैक्स रिटर्न मांग सकता है.

KYC डॉक्युमेंट्स : KYC डॉक्युमेंट्स में इंकॉर्पोरशन सर्टिफिकेट, पार्टनरशिप डीड, आइडेंटिटी या एड्रेस प्रूफ और पैन कार्ड सहित कई डॉक्युमेंट्स शामिल हैं. 

बिजनेस लोन ऐप्स से कैसे लोन लें? 

कई बैंक और NBFCs आपको बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करने की ऑनलाइन सुविधा देते हैं. आप उनके बिजनेस लोन ऐप्स का इस्तेमाल करके इसका लाभ उठा सकते हैं. आप अपना नाम, पता, अपने बिजनेस की इंडस्ट्री और फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स बताकर ये लोन तुरंत हासिल कर सकते हैं. अगर आपका बैंक के साथ पहले से संबंध है, तो लोन मिलने की संभावना ज्यादा होती है. इसमें समय भी कम लगता है क्योंकि सब कुछ ऑनलाइन होता है.

आप मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर 100% पेपरलेस प्रोसेस के जरिए 50 लाख रुपए तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां लोन की ब्याज दरें 9.99% प्रति साल से भी कम हैं.

निष्कर्ष 

आपकी कंपनी को अगले फेज में ले जाने के लिए बिजनेस लोन अहम भूमिका निभाते हैं. ये आपकी कंपनी को बढ़ने और उसके कारोबार का विस्तार करने में मदद करते हैं और साथ ही आपको एक सुरक्षा कवच भी प्रदान करते हैं. बिजनेस लोन डॉक्युमेंट्स बिजनेस लोन हासिल करने के प्रोसेस का एक अहम हिस्सा हैं. बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करने से पहले इन्हें संभाल कर रखें. आपको रीपेमेंट पीरियड का भी ध्यान रखना होगा और ब्याज सहित अपने लोन को चुकाने के लिए सहमत हुए समझौते का पालन करना होगा.

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।