Get App

क्या RTI के जरिए पति की सैलरी जान सकती है पत्नी? हाई कोर्ट ने दिया अहम फैसला

राजस्थान हाई कोर्ट के इस फैसले ने पति की सैलरी और RTI को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या पत्नी सीधे वेतन डिटेल मांग सकती है या कानून निजता को प्राथमिकता देता है? जानिए कब खुल सकते हैं आय के राज।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:56 PM
क्या RTI के जरिए पति की सैलरी जान सकती है पत्नी? हाई कोर्ट ने दिया अहम फैसला
कोर्ट ने साफ कहा कि किसी कर्मचारी की सर्विस रिकॉर्ड, परफॉर्मेंस और वेतन से जुड़ी जानकारी 'पर्सनल इंफॉर्मेशन' होती है।

राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें एक पत्नी की राइट टु इन्फॉर्मेशन (RTI) अर्जी खारिज कर दी गई थी। पत्नी ने अपने पति की सैलरी से जुड़ी जानकारी उस सरकारी विभाग से मांगी थी, जहां वह कार्यरत है।

कोर्ट ने साफ कहा कि किसी कर्मचारी की सर्विस रिकॉर्ड, परफॉर्मेंस और वेतन से जुड़ी जानकारी 'पर्सनल इंफॉर्मेशन' होती है। इसे RTI कानून के तहत सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि सैलरी की जानकारी तीसरे पक्ष से जुड़ी मानी जाती है। इसे तभी साझा किया जा सकता है, जब कोई बड़ा और ठोस जनहित उससे जुड़ा हो।

अदालत ने अपने फैसले में क्या कहा

दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अनादी मिश्रा ने बताया कि कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले Girish Ramchandra Deshpande v. CIC का हवाला दिया। इस फैसले में कहा गया था कि नौकरी और सर्विस से जुड़ी जानकारियां मुख्य रूप से कर्मचारी और नियोक्ता के बीच का मामला होती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें