Canera Bank FD Rates: केनरा बैंक (Canara Bank) ने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। केनरा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 19 फरवरी 2024 से लागू हो चुकी है। केनरा बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। 2 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी को बल्क एफडी कहा जाता है। केनरा बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। इस पर 6 फीसदी से लेकर 5 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक बल्क एफडी पर अधिकतम 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।
