FD Rates: केनरा बैंक (Canera Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 12 अगस्त 2023 से लागू हो चुकी है। रिवीजन के बाद बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। केनरा बैंक आम जनता को एफडी पर 4 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
